माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन | एक करोड़ अर्चन | 26 अक्टूबर 2026 | भोपाल

26 अक्टूबर 2026, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन (एक करोड़ अर्चन) का भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। पूज्य सद्गुरुदेव भगवान श्री रावतपुरा सरकार जी के मंगल सानिध्य में आयोजित इस दिव्य अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालु एक साथ माँ राजराजेश्वरी की आराधना में सहभागी बनेंगे। 114 वर्षों बाद बन रहे इस विशेष अवसर पर लगभग 50,000 श्रद्धालुओं के एक साथ माँ का अर्चन करने की योजना है। इस विराट आयोजन में लगभग 1,100 वैदिक आचार्य, विशाल आयोजन परिसर और माँ के चरणों में अर्पित की जाने वाली विविध पूजन सामग्रियाँ इस आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान करेंगी। आयोजन: माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन दिनांक: 26 अक्टूबर 2026 समय: सायं 07:00 बजे स्थान: लाल परेड ग्राउंड, भोपाल, मध्य प्रदेश आइए, माँ राजराजेश्वरी की इस दिव्य आराधना के सहभागी बनें और इस विराट आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनें। जय माँ राजराजेश्वरी।