भाद्रपद अमावस्या 2026 LIVE | माँ महालक्ष्मी लक्ष्यार्चन | वेदांती परिसर, सागर (म.प्र.)

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा से… भाद्रपद अमावस्या की पावन एवं पुण्यमयी तिथि के शुभ अवसर पर… माँ श्री महालक्ष्मी की असीम कृपा एवं दिव्य आशीर्वाद प्राप्ति हेतु… माँ महालक्ष्मी लक्ष्यार्चन — माँ महालक्ष्मी की आराधना एवं अर्चना का दिव्य एवं भव्य महाअनुष्ठान… दिनांक 11 सितम्बर 2026, मध्यप्रदेश के सागर स्थित श्री रावतपुरा सरकार आश्रम, वेदांती परिसर की पावन धरा पर सम्पन्न होने जा रहा है… भाद्रपद अमावस्या की इस पावन तिथि पर श्रद्धालुजन माँ महालक्ष्मी के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था अर्पित कर माँ की दिव्य कृपा, सुख, समृद्धि एवं मंगल आशीर्वाद की कामना करेंगे। परम पूज्य महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा एवं पावन सान्निध्य में सम्पन्न होने वाला यह पावन अनुष्ठान समस्त मानवता के कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व मंगल के पावन संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। आइए, भाद्रपद अमावस्या की इस पावन तिथि पर माँ महालक्ष्मी की आराधना के इस दिव्य अनुष्ठान के सहभागी बनें और माँ की असीम कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।