श्री सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव | सांस्कृतिक संध्या LIVE | श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी

श्री सद्गुरु प्राकट्य एवं स्थापना दिवस महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का सीधा प्रसारण श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी परिसर, रायपुर (छ.ग.) से। इस भव्य संध्या में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वर्णा दिवाकर एवं गरिमा दिवाकर की भक्तिमय प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्म के अनुपम रस से सराबोर करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रयुक्त समस्त संगीत, गायन एवं प्रस्तुति के अधिकार संबंधित कलाकारों एवं अधिकार धारकों के पास सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक एवं संगीतात्मक प्रस्तुतियाँ आयोजकों द्वारा विधिवत अनुमति एवं पारिश्रमिक के साथ आमंत्रित कलाकारों द्वारा की गई हैं। यदि इस प्रसारण से उत्पन्न किसी भी प्रकार का राजस्व होता है, तो आयोजक संबंधित अधिकार धारकों के साथ आपसी सहमति एवं नियमानुसार राजस्व साझा करने हेतु पूर्णतः सहमत एवं प्रतिबद्ध हैं। यह प्रसारण किसी भी प्रकार के अधिकार उल्लंघन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि संस्कृति, भक्ति एवं लोक-परंपरा के संरक्षण और प्रसार हेतु किया जा रहा है।