झोली अपने लिए नहीं... गौमाता के लिए फैली है।

झोली अपने लिए नहीं... गौमाता के लिए फैली है। बाहुबली कॉलोनी, सागर में पूज्य महाराज श्री ने घर-घर पहुँचकर गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया। यह केवल एक रोटी देने का भाव नहीं, बल्कि हर घर में सेवा, संवेदना और गौभक्ति के संस्कार को जागृत करने का संकल्प है। जब सेवा स्वयं हमारे द्वार तक आए, तो उससे जुड़ना हमारा सौभाग्य है। आइए, अपने घर की पहली रोटी गौमाता के नाम करें और इस भाव को अपने संस्कारों का हिस्सा बनाएँ। हर घर से पहली रोटी... गौमाता के नाम। #ShriRawatpuraSarkar #EkRotiGayKeLiye #GauSeva #GauMata #LokKalyan