सत्संग समारोह 2026 | श्री राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन (एक लाख अर्चन) ग्राम पलिया पिपरिया,नर्मदापुरम

परम पूज्य महाराज श्री की दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद से सत्संग समारोह 2026 के पावन अवसर पर दिनांक 18 से 20 अप्रैल 2026 तक ग्राम पलिया पिपरिया, तहसील बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) की पुण्य धरा पर माँ श्री राजराजेश्वरी के श्री चरणों में लक्ष्यार्चन (एक लाख अर्चन) का भव्य एवं दिव्य आयोजन सम्पन्न हो रहा है। यह पावन अनुष्ठान समर्पित है माँ की कृपा, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना हेतु, जहाँ भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपरा का दिव्य संगम साकार होता है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे से इस दिव्य आयोजन का सीधा प्रसारण (LIVE) YouTube एवं Facebook के माध्यम से किया जाएगा। इस LIVE प्रसारण के माध्यम से आप सभी श्रद्धालु इस पुण्य अवसर से जुड़कर माँ श्री राजराजेश्वरी की कृपा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।