माँ महालक्ष्मी लक्ष्यार्चन 2026 LIVE | वंशिका शुगर मिल, बिलगुवा, तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर (म.प्र.)

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा से… माँ महालक्ष्मी लक्ष्यार्चन (एक लाख अर्चन) का दिव्य एवं पावन महाअनुष्ठान… आज दिनांक 03 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा स्थित वंशिका शुगर मिल, बिलगुवा की पावन धरा पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का दिव्य संगम साकार होने जा रहा है। जहाँ माँ महालक्ष्मी के श्रीचरणों में विधि-विधानपूर्वक एक लाख अर्चन समर्पित कर श्रद्धालु सुख, समृद्धि, शांति, लक्ष्मी कृपा एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगल कामना करेंगे। परम पूज्य महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा एवं कृपा से सम्पन्न यह पावन अनुष्ठान लोककल्याण, जनमानस की सुख-समृद्धि, आध्यात्मिक जागरण एवं विश्व मंगल के पवित्र संकल्प को समर्पित है। #ShriRawatpuraSarkar #MaharajShri #MaaMahalakshmi #Lakshyarchan #EkLakhArchan #Narsinghpur #Live