माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन 2026 LIVE | मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर, सागर (म.प्र.)

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा से… आदिशक्ति माँ श्री राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुरसुन्दरी की असीम कृपा प्राप्ति हेतु… कलियुग का सर्वाधिक प्रभावशाली एवं दिव्य महाअनुष्ठान— माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन आज मध्यप्रदेश के सागर स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर की पावन धरा साक्षी बनने जा रही है… विश्व के सबसे विशाल सामूहिक शक्तिपीठीय अर्चन महाअनुष्ठान की… जहाँ लाखों श्रद्धालु माँ राजराजेश्वरी के श्रीचरणों में हरिद्रा एवं कुमकुम से एक करोड़ अर्चन अर्पित कर सुख, समृद्धि, लक्ष्मी कृपा एवं आध्यात्मिक उन्नति का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। परम पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में सम्पन्न होने वाला यह दिव्य अनुष्ठान समस्त मानवता के कल्याण, शांति, समृद्धि एवं विश्व मंगल का पावन संकल्प है। श्री रावतपुरा सरकार गौशाला – देवस्थानम, रायपुर एवं चित्रकूट गौसेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का पावन केंद्र। सेवा करें, संकल्प लें… क्योंकि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: 🌐 www.rawatpurasarkargaushala.org