माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन | 26 अक्टूबर | भोपाल

कष्टों के निवारण, सुख-समृद्धि, धन-वैभव एवं मंगलकामना के लिए माँ राजराजेश्वरी की दिव्य आराधना। पूज्य सद्गुरुदेव भगवान श्री रावतपुरा सरकार जी के मंगल सान्निध्य में, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होने जा रहा है— माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन — एक करोड़ अर्चन। 26 अक्टूबर 2026 | सायं 7 बजे लाल परेड ग्राउंड, भोपाल इस विराट आध्यात्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु माँ राजराजेश्वरी की सामूहिक आराधना में सहभागी बनेंगे। आइए, माँ राजराजेश्वरी के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें और इस दिव्य अनुष्ठान के सहभागी बनें। जय माँ राजराजेश्वरी।