सत्संग समारोह 2026 | श्री द्वादश रामार्चा यज्ञ LIVEग्राम पलिया पिपरिया, नर्मदापुरम (म.प्र.)

परम पूज्य महाराज श्री की दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद से सत्संग समारोह 2026 के पावन अवसर पर दिनांक 18 से 20 अप्रैल 2026 तक ग्राम पिपरिया, तहसील बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) की पुण्य धरा पर श्री द्वादश रामार्चा यज्ञ का दिव्य आयोजन सम्पन्न हो रहा है। यह पावन अनुष्ठान समर्पित है सकल ब्रह्माण्ड के आराध्य प्रभु श्री राम जी की कृपा, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना हेतु, जहाँ भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपरा का दिव्य संगम साकार होता है। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को इस दिव्य आयोजन का सीधा प्रसारण (LIVE) YouTube एवं Facebook के माध्यम से किया जाएगा। इस LIVE प्रसारण के माध्यम से आप सभी श्रद्धालु इस पुण्य अवसर से जुड़कर माँ श्री राजराजेश्वरी की कृपा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।