चातुर्मास व्रत समापन अनुष्ठान 2026 LIVE | सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक | प्रातः 3:30 बजे से

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा एवं मंगल सन्निधि में… चातुर्मास व्रत समापन अनुष्ठान के पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना का दिव्य अनुष्ठान… सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक… दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्रातः 3:30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्री रावतपुरा सरकार आश्रम, वेदांती परिसर, सागर (मध्यप्रदेश) की पावन धरा पर संपन्न होगा। श्रद्धा एवं भक्ति से होने वाले इस पावन महाभिषेक में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा। यह दिव्य अनुष्ठान सुख, शांति, समृद्धि, लोककल्याण एवं विश्व मंगल की पावन भावना को समर्पित है। ब्रह्म मुहूर्त की पावन बेला, मंत्रों की दिव्य ध्वनि और महादेव की आराधना से परिपूर्ण इस अनुष्ठान का सीधा प्रसारण आप इसी माध्यम से देख रहे हैं। आइए, भगवान शिव की आराधना के इस दिव्य अनुष्ठान के सहभागी बनें और महादेव की भक्ति में स्वयं को समर्पित करें। हर हर महादेव। जय गुरुदेव। #ShriRawatpuraSarkar #Chaturmas2026 #ChaturmasVratAnushthan #ParthivShivling #SawaLakhParthivShivling #ShivlingMahabhishek #Mahadev #HarHarMahadev #VedantiParisar #Sagar #SanatanSanskriti #LokKalyan