एक रोटी गाय के लिए — गौ सेवा पर समर्पित विशेष गीत | Shri Rawatpura Sarkar Official

‘एक रोटी गाय के लिए’ — गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और करुणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाला यह विशेष गीत। संत श्री रावतपुरा सरकार के मार्गदर्शन में चल रहे इस पुण्य अभियान का उद्देश्य हर परिवार को अपने भोजन की पहली रोटी गौ माता के लिए निकालने और गौ सेवा को अपने दैनिक संस्कार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। एक रोटी और थोड़ा सा गुड़ — छोटा सा संकल्प, लेकिन गौ सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम। आइए, इस गीत के संदेश को अपने जीवन में उतारें और अपने परिवार, समाज तथा आने वाली पीढ़ियों में गौ सेवा का संस्कार विकसित करें। #ShriRawatpuraSarkar #एकरोटीगायकेलिए #गौसेवा #गौमाता #GauSeva #Seva #संस्कार