श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 LIVE | माँ राजराजेश्वरी द्वादश लक्ष्यार्चना वेदांती परिसर, सागर (म.प्र.)

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा से… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पावन एवं पुण्यमयी मोहरात्रि के शुभ अवसर पर… आदिशक्ति माँ श्री राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुरसुन्दरी की असीम कृपा एवं दिव्य आशीर्वाद प्राप्ति हेतु… माँ राजराजेश्वरी द्वादश लक्ष्यार्चना — बारह लाख अर्चन का दिव्य एवं भव्य महाअनुष्ठान… दिनांक 04 सितम्बर 2026, सायं 7 बजे से मध्यप्रदेश के सागर स्थित श्री रावतपुरा सरकार आश्रम, वेदांती परिसर की पावन धरा पर सम्पन्न होने जा रहा है… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की इस पावन मोहरात्रि में, श्रद्धालुजन माँ राजराजेश्वरी के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था के पुष्प अर्पित कर माँ की दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। परम पूज्य महाराज श्री की दिव्य प्रेरणा एवं पावन सान्निध्य में सम्पन्न होने वाला यह महाअनुष्ठान समस्त मानवता के कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व मंगल के पावन संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। आइए, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की इस दिव्य मोहरात्रि में माँ राजराजेश्वरी की आराधना के इस पावन अनुष्ठान के सहभागी बनें और माँ की असीम कृपा प्राप्त करें। जय माँ राजराजेश्वरी 🙏 जय गुरुदेव 🙏